जांजगीर-चांपा। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने चौथी कक्षा के मासूम छात्रों से खेत में धान बिनवाने का काम लिया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
जीवन की जद्दोजहद: सड़क किनारे संघर्ष करती ग्रामीण महिलाएं
घटना जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सिलादेही की है। जहां सहायक शिक्षक एल.बी. गोपी कुमार तिवारी द्वारा कक्षा चौथी के बच्चों से खेत में धान बिनवाया गया। मामला उस समय सामने आया जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वीडियो में साफ दिखा कि बच्चे धान बीन रहे हैं, जबकि शिक्षक वहां मौजूद हैं। यह नजारा देखने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया।
अकलतरा पुलिस की कार्रवाई, आदतन जुआरी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षक का यह व्यवहार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1) के तहत अनुशासनहीनता और कदाचार की श्रेणी में आता है।
निलंबन की अवधि में शिक्षक तिवारी का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बम्हनीडीह तय किया गया है, जहां वे जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करेंगे। शिक्षा विभाग की यह त्वरित कार्रवाई बच्चों की गरिमा और स्कूल अनुशासन की रक्षा की दिशा में एक सख्त संदेश मानी जा रही है। सवाल यह भी है कि शिक्षा के मंदिर में बच्चों से काम करवाने वालों के खिलाफ अब और कितनी सख्त कार्रवाई होगी।
