रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
रायगढ़ के श्री श्याम मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की संपत्ति पार
सत्र प्रारंभ होने से पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।
लैलूंगा में श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी गठित, बज्रदास महंत फिर बने अध्यक्ष
मानसून सत्र के पहले दिन जनहित के कई मुद्दे सदन में उठे। अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश अग्रवाल ने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में एम्बुलेंस की कमी को लेकर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि समय पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने महिला एवं बाल विकास विभाग का ध्यान रेडी-टू-ईट और फोर्टीफाईड आटा की आपूर्ति के लिए चयनित स्व-सहायता समूहों की अनदेखी की ओर खींचा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना आवेदन किए समूहों को कार्य सौंपा गया, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
