रायगढ़। शहर के प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात चोरों ने मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और बाबा श्याम का सोने का हार तथा दो दानपेटियों से नगदी चोरी कर फरार हो गए।
लैलूंगा में श्रमजीवी पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी गठित, बज्रदास महंत फिर बने अध्यक्ष
सोमवार सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो मेन गेट का ताला टूटा पाया। भीतर जाने पर बाबा श्याम का हार और दानपेटियां गायब मिलीं। इसके बाद मंदिर समिति ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड के साथ जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोने के हार की कीमत लगभग 8 लाख रुपये और दोनों दानपेटियों में लगभग 2 लाख रुपये नगद थे।
171 हेक्टेयर क्षेत्र में एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य, अधिकारी ने कहा – वृक्षारोपण पौधे लगाना ही नहीं बल्कि जैव विविधता को वापस लाने की पहल भी
फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मंदिर परिसर से जुड़ी हर गतिविधि की जांच कर रही है। शहर में हुई इस दुस्साहसी चोरी से श्रद्धालुओं में नाराजगी और भय का माहौल है। मंदिर समिति ने जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
