घरघोड़ा/लैलूंगा। श्रमजीवी पत्रकार संघ लैलूंगा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शासकीय विश्रामगृह लैलूंगा में संपन्न हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के दिशा-निर्देश और जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में बज्रदास महंत को पुनः अध्यक्ष चुना गया।
पंचायत भवन की हालत, छत से गिरता मलबा, दीवारों पर दरारें, हादसे को दे रहा दावत
नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही संघ के सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और आतिशबाजी के साथ बधाइयों की झड़ी लग गई। संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नवगठित टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का कुशलता से निर्वहन करेगी।
नई कार्यकारिणी में जिम्मेदारियां इस प्रकार रहीं:
- अध्यक्ष – बज्रदास महंत (भुकंप)
- उपाध्यक्ष – सतीश चौहान, हंस वर्मा, धर्मेंद्र बेहरा, विकास गुप्ता
- कोषाध्यक्ष – दीपक शर्मा
- सचिव – धर्मेंद्र महंत
- मीडिया प्रभारी – संतोष कुमार चौहान
- सह सचिव – प्रेम कुमार गुप्ता
- संरक्षक – हितेश सिंघानिया, बिरेंद्र साह, सतीश शुक्ला, पंकज गुप्ता
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने लैलूंगा के नवपदस्थ थाना प्रभारी रोहित बंजारे से शिष्टाचार भेंट भी की। मुलाकात के दौरान पत्रकारों ने क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, मीडिया सुरक्षा और प्रशासनिक सहयोग को लेकर चर्चा की। थाना प्रभारी श्री बंजारे ने पत्रकारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और उनकी भूमिका सामाजिक समरसता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण होती है।
यह बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई, जिसमें घरघोड़ा तहसील अध्यक्ष शैलेश शर्मा, बसंत रात्रे, डॉ. बीसी मौलिक सहित संघ के अनेक सदस्य – सुधाकर शर्मा, अभिषेक मिश्रा, शशिभूषण सिदार, चंद्रदीप मित्तल, सुशील खलखो, सम्राट महंत, अपरांश सिन्हा, अश्विनी पंडा और सुनील जिंदल आदि मौजूद रहे।
