तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य सरकार में काम करने वाले पुरुष कर्मचारियों के लिए पहली बार ‘पितृत्व अवकाश’ (paternity leave) शुरू करने की घोषणा की है. इस फैसले के तहत राज्य सरकार में काम करने वाले विवाहित पुरुष कर्मचारियों को बच्चे के जन्म के समय 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्भावस्था की अवधि मां और बच्चे दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने राज्य के पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 दिन के पैटरनिटी लीव की घोषणा की है.
तमिलनाडु में अब महिलाओं के साथ-साथ पुरुष सरकारी कर्मचारियों को भी पितृत्व अवकाश मिलेगा. राज्य की विजय सरकार ने बच्चे और मां की आवश्यकताओं को देखते हुए यह फैसला लिया है. यह कदम पिता को बच्चे के जन्म के समय मां के साथ रहने और नवजात की देखभाल में भागीदारी का अवसर देगा. तमिलनाडु में महिला सरकारी कर्मचारियों को वर्तमान समय में 365 दिनों की मैटरनिटी लीव मिलती है. वहीं, पुरुष सरकारी कर्मचारियों की ओर से भी पैटरनिटी लीव की मांग की गई थी. जिसके बाद सरकार ने 15 दिन पैटरनिटी लीव का प्रावधान बनाया है.
