राजनांदगांव। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) राजनांदगांव में युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 सितंबर 2026 को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। इसमें भिलाई, जिला दुर्ग की बॉक्स हाइटेक इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
इस कैम्पस प्लेसमेंट में वर्ष 2020 से 2026 तक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए विद्युतकार, फिटर, वेल्डर एवं मैकेनिक डीजल ट्रेड के अभ्यर्थियों को पात्रता दी गई है। आवेदकों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्लेसमेंट में पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकेंगे।
इच्छुक अभ्यर्थियों को कैम्पस प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को 10वीं की अंकसूची/प्रमाण पत्र, आईटीआई की अंकसूची/प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं 5 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
आईटीआई प्रबंधन ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
