रायपुर। संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण वर्ष 2025–26 के लिए राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं दलों की अंतरिम चयन सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के संबंध में यदि किसी खिलाड़ी या प्रतिभागी को कोई आपत्ति हो, तो वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर 23 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में ऑनलाइन माध्यम से अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन/आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम द्वारा जारी अधिकृत सूची के अनुसार विभिन्न पुरस्कारों हेतु चयनित खिलाड़ियों व दलों का विवरण निम्नानुसार है:
1. शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार (वर्ष 2025–26)
ओलम्पिक खेल:
विकास कुमार (बिलासपुर) – आर्चरी (47 अंक)
किरण पिस्दा (बालोद) – फुटबॉल (37 अंक)
दीपांशी नेताम (दुर्ग) – फेंसिंग (07 अंक)
सुजेय तंबोली एवं आयुष माखिजा (रायपुर) – बैडमिंटन (संयुक्त रूप से – 06-06 अंक)
नॉन-ओलम्पिक खेल:
संजू देवी (कोरबा) – कबड्डी (277 अंक)
रीमा राय (सारंगढ़-बिलाईगढ़) – साफ्ट टेनिस (07 अंक) एवं मिशा कुमारी (दुर्ग) – नेटबाल (07 अंक) (संयुक्त रूप से)
पैरा स्पोर्ट्स:
लक्की यादव (महासमुंद) – पैरा एथलेटिक्स (93 अंक)
2. शहीद कौशल यादव पुरस्कार (वर्ष 2025–26)
ओलम्पिक खेल:
दिव्यांशु देवांगन (रायगढ़) – शूटिंग (17 अंक)
विक्रम राज (बिलासपुर) – आर्चरी (15 अंक)
दिव्यांश अग्रवाल (रायपुर) – बैडमिंटन (06 अंक)
सोनिका राजवाड़े (सूरजपुर) – एथलेटिक्स (04 अंक)
नॉन-ओलम्पिक खेल:
स्वप्निल प्रधान (रायगढ़) – वुशू (15 अंक) एवं भूमिका चौधरी (नारायणपुर) – वुशू (15 अंक) (संयुक्त रूप से)
पूजा (धमतरी) – नेटबॉल (04 अंक)
पैरा स्पोर्ट्स:
निखिल कुमार यादव (बलौदाबाजार) – पैरा एथलेटिक्स (31 अंक)
3. वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (वर्ष 2025–26)
प्रशिक्षक वर्ग:
अजय दीप सारंग (रायपुर) – वेटलिफ्टिंग (124 अंक)
निर्णायक वर्ग: निरंक
4. शहीद पंकज विक्रम सम्मान (वर्ष 2025–26)
इस श्रेणी में कुल 17 खिलाड़ियों को पात्र पाया गया है:
संस्कार दिवान (दुर्ग) – वुशू
विद्या सिंह (दुर्ग) – वुशू
अंकुश सिंह (दुर्ग) – खो-खो
झमिता साहू (दुर्ग) – खो-खो
हेमशिखर (गरियाबंद) – वॉलीबॉल
अरन्दिम देवनाथ (रायपुर) – टेबल टेनिस
शिवांशु केशरवानी (रायपुर) – टेनिकवाइट
अदिती कुमारी (रायपुर) – टेनिकवाइट
आजिंक्या सिंह (बिलासपुर) – तैराकी
स्नेहा न्योगी (दुर्ग) – जूडो
अनमोल सिंह (दुर्ग) – जूडो
सेमेश्वर सिंह (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) – पैरा स्विमिंग
यश करकेट्टा (दुर्ग) – बॉक्सिंग
श्रीकांत पाण्डे (मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी) – पैरा जूडो
टुकेश साहू (दुर्ग) – जिम्नास्टिक
स्तुती सोफिया मासीह (मुंगेली) – रोलबॉल
खुशाल यादव (राजनांदगांव) – हॉकी
5. शहीद विनोद चौबे सम्मान (वर्ष 2025–26)
गंगेश्वर (दुर्ग) – एथलेटिक्स (14 अंक)
ख्वाजा अहमद (दुर्ग) – वॉलीबॉल (12 अंक)
एवन कुमार जैन (रायपुर) – वेटलिफ्टिंग (07 अंक)
मो. अकरम खान (रायपुर) – वॉलीबॉल (06 अंक)
प्रदीप जोशी (रायपुर) – टेबल टेनिस (06 अंक)
6. मुख्यमंत्री ट्रॉफी (वर्ष 2025–26)
तीरंदाजी (सीनियर महिला दल):
खिलाड़ी: चांदनी साहू, सुलोचना राज, पायल मरावी, माया
कोच: इतवारी राज
साफ्ट टेनिस (जूनियर बालिका दल):
खिलाड़ी: पूर्णिमा फणिकार, चंचल सारथी, यामिनी निषाद, रिया सोनकर, मुस्कान निषाद, अल्फी जोसफ, प्रेरणा फणिकार, रंजना चौहान
कोच: दिलीप कुमार विश्वकर्मा
मैनेजर: रीमा रॉय
दावा-आपत्ति दर्ज करने का माध्यम:
खिलाड़ी विभागीय पोर्टल https://sportsyw.cg.gov.in पर जाकर 23 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
