रायपुर। सिविल लाइंस स्थित गुरुतेग बहादुर भवन में सिल्क वीव्स एक्सपो द्वारा आयोजित प्रदर्शनी (फेस्टिव एण्ड वेडिंग एडिशन) का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं फैशन प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
उद्घाटन अवसर पर जुनेजा ने कहा कि सिल्क वीव्स एक्सपो जैसे आयोजनों से देश की समृद्ध हथकरघा परंपरा को नया मंच मिलता है और कारीगरों को सीधे ग्राहकों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
सिल्क वीव्स एक्सपो के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत की सबसे बड़ी सिल्क एक्सपो है। प्रदर्शनी 14 अगस्त से 24 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। प्रवेश एवं पार्किंग पूर्णतः निःशुल्क है।
प्रदर्शनी में देशभर से आए बुनकरों और कारीगरों द्वारा तैयार की गई सिल्क साड़ियों का भव्य संग्रह उपलब्ध है, जिसमें बनारसी, कांजीवरम, कोसा सिल्क, बेंगलुरु सिल्क, जामदानी एवं वेडिंग स्पेशल साड़ियाँ प्रमुख आकर्षण हैं। साथ ही शॉल, स्टोल, लिनेन, वेडिंग एथनिक व अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए हैं।
कोलकाता, बनारस, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम सहित देश के विभिन्न राज्यों के कारीगरों की सहभागिता इस एक्सपो को विशेष बनाती है। यह प्रदर्शनी रायपुरवासियों के लिए खरीदारी के साथ-साथ भारतीय वस्त्र संस्कृति से जुड़ने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
