रायपुर। लोधी क्षत्रिय समाज की सामाजिक संस्था लक्ष्य जिला रायपुर इकाई के तत्वावधान में रविवार को पंडरी स्थित लोधी भवन में प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर जिले के आरंग, उरला, गोगांव, मंदिर हसौद समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए पांचवीं, आठवीं, दसवीं, बारहवीं और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 45 मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और कैरियर मार्गदर्शिका पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. डी.एस. परिहार, आजीविका मिशन के प्रबंधक विक्रम लोधी और कैरियर विशेषज्ञ अशोक झा ने विद्यार्थियों को बदलते दौर में शिक्षा, तकनीक और कौशल विकास के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन, डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोधी समाज एवं लक्ष्य छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान किशोर वर्मा, पूरन सिंह पटेल, सुरेश सिंगौर, मोहन उपारकर, राजेंद्र जंघेल, कृष्ण कुमार सिंगौर, पंचूराम वर्मा, प्रकाश जांघेल, सूरज लोधी, टिक्कू लोधी, विक्की जंघेल, संतोष बेलगहे, लक्ष्मीनारायण लोधी, शैलेंद्र लोधी, टेकराम लोधी, राजेश्वरी जंघेल, पंपा चंदेल, आशा जंघेल, शांता जंघेल, लक्ष्मी जंघेल, कौशल्या जंघेल, चंद्रकला जंघेल, शिवेंद्र बघेल, एच.एल. बिसाने, दीपक जंघेल, नरेंद्र जंघेल, देवराज जंघेल, बालमुकुंद चंदेल और ओम जंघेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। रायपुर जिला लोधी समाज के अध्यक्ष तेजशंकर जंघेल, महासचिव दीपक जंघेल और प्रदेश महासचिव के.के. सिंगौर ने अतिथियों का बैज लगाकर एवं लोधी पटका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक वर्मा ने किया।
वरिष्ठ समाजजनों किशोर वर्मा, पूरन सिंह पटेल, सुरेश सिंगौर एवं दीनूराम वर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ सामाजिक मूल्यों और संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की नई पीढ़ी ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।
अंत में लक्ष्य रायपुर जिला की अध्यक्ष उषा जंघेल ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, अभिभावकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक भोजन किया।
