रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देश पर गुरुवार को नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशनलाल बाजारी के नेतृत्व में पहाड़ी चौक, गुढ़ियारी में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशनलाल बाजारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और सभी से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुबोध हरितवाल, सुनील बाजारी, वंदना राजपूत, तोरणलाल साहू, बाली भैया, दाऊलाल साहू, सुंदरलाल जोगी, ईश्वर चक्रधारी, सोमेन चटर्जी, आशुतोष, सानू दीवान, दीपेंद्र ठाकुर, आकाश दीवान, विजय देवांगन, चंद्रिका बाई साहू, भारत यादव, दयानंद शर्मा, नरेश गढ़पाल, रानी वर्मा, संजय वर्मा, अभिषेक ठाकुर, हेमलाल नायक, अनुराम साहू, राजेंद्र साहू, दानी वर्मा सहित ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल, किसान कांग्रेस एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
