रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, तारकेश्वर पटेल को डीसीपी सेंट्रल जोन कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है। वहीं दीपमाला कश्यप को डीसीपी नॉर्थ जोन कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अर्चना झा को डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल कमिश्नरेट बनाया गया है।
इसके साथ ही थाना प्रभारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार, निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार को थाना प्रभारी कोतवाली के साथ-साथ एसीसीयू (क्राइम ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेश सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि पारसराम पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं नरेंद्र साहू को गुढ़ियारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।


