अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फाइनल मुकाबला आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद स्थित Narendra Modi Stadium में होने वाला यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के पास दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतने का अवसर है। बेंगलुरु ने पिछले सीजन में अपना पहला खिताब जीता था, जबकि गुजरात 2022 में अपने पदार्पण सीजन में ही चैंपियन बनी थी।
क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीमों का दबदबा
IPL इतिहास के आंकड़े फाइनल से पहले दिलचस्प तस्वीर पेश करते हैं। पिछले आठ सीजन में फाइनल वही टीम जीती है जिसने क्वालिफायर-1 मुकाबला अपने नाम किया था। वहीं 2016 के बाद से सभी फाइनल मुकाबले क्वालिफायर-1 खेलने वाली टीमों के बीच ही खेले गए हैं। 2016 में Sunrisers Hyderabad एलिमिनेटर जीतकर चैंपियन बनी थी।
200 से ज्यादा स्कोर बना तो जीत की संभावना मजबूत
IPL के 18 साल के इतिहास में फाइनल मुकाबले में 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य कभी सफलतापूर्वक चेज नहीं किया गया है। 2008 से 2025 के बीच फाइनल में चार बार 200+ स्कोर बने और हर बार लक्ष्य का बचाव करने वाली टीम विजेता रही।
हेड-टू-हेड में बेंगलुरु को बढ़त
दोनों टीमों के बीच अब तक IPL में 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें बेंगलुरु ने 5 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 बार जीत दर्ज की है। ऐसे में आंकड़ों के आधार पर बेंगलुरु को मामूली बढ़त हासिल है।
गुजरात के प्रमुख खिलाड़ी
गुजरात के कप्तान Shubman Gill शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने क्वालिफायर-2 में राजस्थान के खिलाफ 104 रन की शतकीय पारी खेली थी और इस सीजन 15 मैचों में 722 रन बना चुके हैं। Sai Sudharsan ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 710 रन बनाए हैं। क्वालिफायर-2 में उन्होंने 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। गेंदबाजी में Kagiso Rabada सबसे सफल रहे हैं। वे इस सीजन 28 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।
बेंगलुरु की उम्मीदें इन खिलाड़ियों पर
बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने इस सीजन 15 मैचों में 600 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।
कप्तान Rajat Patidar ने क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ नाबाद 93 रन की पारी खेलकर टीम को 250 से अधिक के स्कोर तक पहुंचाया था। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज Bhuvneshwar Kumar 26 विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं और फाइनल में टीम की गेंदबाजी की अगुआई करेंगे।
संभावित प्लेइंग-12
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और रोमारियो शेफर्ड।
गुजरात टाइटंस (GT) : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राहुल तेवतिया।
