हर सुबह चाय के साथ अखबार पढ़ना कई परिवारों की पुरानी आदत है. देश-दुनिया की खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन और विज्ञापन– सब कुछ एक जगह मिल जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि “Newspaper” शब्द का फुल फॉर्म क्या है
ज्यादातर लोग रोजाना अखबार पढ़ते हैं, लेकिन जब फुल फॉर्म पूछा जाता है तो वे हैरान रह जाते हैं, कई लोगों के लिए तो न्यूजपेपर अपने आप में एक पूरा शब्द है. ऐसे में इसका भी कोई फुल फॉर्म होता होगा, ये लोगों के लिए शॉकिंग है. आज हम आपको इसका जवाब बताते हैं.
वायरल हो रहा है फुलफॉर्म
दरअसल, Newspaper का कोई आधिकारिक फुल फॉर्म नहीं है क्योंकि यह दो शब्दों “News” और “Paper” से मिलकर बना है. “News” का मतलब है नई जानकारी या खबरें, जबकि “Paper” मतलब कागज यानी Newspaper का सीधा अर्थ है “खबरों वाला कागज”. लेकिन इंटरनेट और सोशल मीडिया पर एक बहुत मशहूर और मजेदार फुल फॉर्म चल रहा है जो लोगों को चौंका रहा है. यह फुल फॉर्म है: North East West South Past and Present Events Report यानी उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण– चारों दिशाओं की पिछली और वर्तमान घटनाओं की रिपोर्ट.
न्यूज के फुलफॉर्म से प्रेरित
आपने न्यूज का फुल फॉर्म तो सुना ही होगा. उसी को एक्सटेंड कर पेपर का भी मतलब बना दिया गया. यह फुल फॉर्म काफी पॉपुलर हो गया है क्योंकि इसमें दिशाओं का जिक्र करके खबरों की व्यापकता को खूबसूरती से दिखाया गया है. अखबार सचमुच पूरे विश्व की खबरें चारों दिशाओं से लाकर पेश करता है. सोशल मीडिया पर जब इस सवाल का वीडियो शेयर किया गया तो कमेंट में कई लोग इसका जवाब देने में फेल ही गए. अब असली इतिहास जान लीजिए. “News” शब्द की उत्पत्ति पुरानी अंग्रेजी शब्द “Newes” से हुई है, जो “नई चीजें” या “नई घटनाएं” को दर्शाता है. 17वीं सदी में यूरोप में पहली बार printed news sheets निकलने लगे थे. शुरुआत में इन्हें “News-letter” कहा जाता था. बाद में जब बड़े साइज के कागज पर छपने लगे तो नाम पड़ा “Newspaper”. भारत में अखबार की शुरुआत 1780 में “Bengal Gazette” से हुई थी, जो पहला अंग्रेजी अखबार था. आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा अखबार बाजार है. हिंदी, अंग्रेजी, क्षेत्रीय भाषाओं में हजारों अखबार रोज छपते है. लोग हर दिन इसे पढ़ते हैं लेकिन फिर भी फुलफॉर्म नहीं जानते हैं.
