बलौदाबाजार। सेक्रेड हार्ट स्कूल में 15 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अमृत कुजूर के नेतृत्व में यातायात पुलिस बल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, महिला आरोपी गिरफ्तार, 2 साल में पैसा दोगुना करने का दिया था झांसा, अब तक 13 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने के नियमों से अवगत कराना था। यातायात पुलिस ने छात्रों को बताया कि हमेशा बाएं दिशा में चलें, फुटपाथ या सड़क के किनारे का प्रयोग करें और जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करें। सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखकर, हाथ का संकेत देकर सावधानी से पार करें।
भाटापारा में साइबर ठगी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.20 लाख की अवैध लेनदेन का खुलासा
छात्रों को समझाया गया कि सड़क पर दौड़ना, चलते वाहन से हाथ निकालना या वाहन रुकने से पहले चढ़ना-उतरना खतरनाक हो सकता है। स्कूल बस का इंतजार लाइन में लगकर करें और उतरने वालों को प्राथमिकता दें। साथ ही बताया गया कि नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए, ऐसा करते पाए जाने पर वाहन मालिक पर जुर्माना लगाया जाएगा।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे स्वयं इन नियमों का पालन करें और अपने परिवार व मित्रों को भी इसका पालन करवाएं।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ट्रैफिक नियमों को लेकर कई सवाल भी पूछे। स्कूल प्रबंधन ने इस पहल की सराहना की और यातायात विभाग को धन्यवाद दिया।
इस जागरूकता अभियान से निश्चित ही आने वाली पीढ़ी में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।
