रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनका दिनभर का दौरा कार्यक्रम कई अहम आयोजनों से जुड़ा हुआ है।
- मुख्यमंत्री सुबह 10:35 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से रवाना होकर भिलाई पहुंचेंगे।
- भिलाई के एसएसएच हेलीपैड ग्राउंड में उतरने के बाद वे संतोष इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (आर-1), कोहका पहुंचेंगे, जहां वे “World Skill Festival, Valedictory Function” में शामिल होंगे।
- इसके पश्चात दोपहर 1:50 बजे वे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में आयोजित “रजक युवा गाडगे सम्मेलन” में शिरकत करेंगे।
- कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंत में मुख्यमंत्री शाम 6:00 बजे रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां वे WAKO INDIA राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता 2025 के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे।
- समारोह के पश्चात वे शाम 7:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौट जाएंगे।
