पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल है. बताया जा रहा है कि ये सभी ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी. उधर तीन बहनों की एक साथ मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है. परिवार समझ नहीं पा रहा है कि आखिर तीनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? पिता चेतन और मां घटना के बाद से ही बदहवास हैं.
Read Also- UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: कोर्ट ने कहा- इनका दुरुपयोग हो सकता है
फिलहाल जो जानकारी निकलकर आ रही है उसे पता चला है कि कोरोना काल में तीनों बहनों को मोबाइल की लत लगी. इसके बाद तीनों ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं. पुलिस के मुताबिक तीनो का स्कूल भी रेगुलर नहीं था और तीनों सभी काम एक साथ ही किया करती थीं.
टास्क पूरा करने के लिए लगाई छलांग?
पुलिस अब इस एंगल से तफ्तीश कर रही है कि क्या तीनों बहनों ने गेम के किसी टास्क को पूरा करने के लिए 9वीं मंजिल से छलांग लगाई है. हालांकि परिवार अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है.
