अभनपुर। ग्राम सातपारा में सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अभनपुर निवासी मुकेश टंडन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
परिजनों के अनुसार, मुकेश बुधवार दोपहर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार सुबह गांव के पास सड़क किनारे कुछ लोगों ने मुकेश का शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।
