घरघोड़ा। पहले सावन सोमवार के अवसर पर धर्म और संस्कृति की नगरी घरघोड़ा शिवभक्ति में सराबोर हो गई। नगर सहित आसपास के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर “ॐ नमः शिवाय” की धुन गूंजने लगी और वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया।
पत्नी के इलाज के बहाने डॉक्टर से 1 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार
भक्त उत्साहपूर्वक विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे थे। घरों में भी भक्तजन श्री शिव की पूजा-अर्चना में जुटे नजर आए। धूप, दीप और पुष्पों की महक से मंदिर परिसर और घरों का वातावरण सुगंधित हो गया। श्रद्धालु हर हर महादेव के जयघोष के साथ मंदिरों और पावन स्थलों की ओर बढ़ते नजर आए।
शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। स्थानीय बाजारों में भी सावन की रौनक दिखाई दी। पूजा सामग्री, फल-फूल और राखियों की दुकानों में भीड़ देखने को मिली, जो अब रक्षाबंधन तक बनी रहेगी।
शिवभक्ति और आस्था के रंग में रंगे घरघोड़ा में सावन सोमवार का पहला दिन श्रद्धा और उल्लास से परिपूर्ण रहा।
