रायपुर। छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद के कार्यक्रम में दो राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी दलों के नेता के एक मंच पर आने से सियासी महौल गरमा गया है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बयान के राजनीतिक महंत बताए जा रहे हैं, वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्त्ीसगढ़ के निर्माण में विद्याचरण शुक्ल, श्यामचरण शुक्ल और मोतीलाल वोरा का योगदान रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष और सांसद बृजमोहन शामिल हुए। इस समय बृजमोहन अग्रवाल सरकार को व्यवस्था विरोध पत्र तथा जंबूरी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं उन्होंने आज इस मंच से कहा कि कांग्रेस नेताओं का छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान रहा है। हमने इनके साथ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि छत्तीसगढ़ का निर्माण प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किया है।
Read Also- SIR विवाद पर सियासी हलचल: चरणदास महंत का निर्वाचन आयोग को पत्र, फॉर्म-7 के ‘सुनियोजित दुरुपयोग’ पर रोक की मांग
नेता प्रतिपक्ष चरणदास का भी बयान काफी चर्चा में हैं। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल का कांग्रेसजनों से मित्रवद व्यवहार रहता है वे समय-समय पर कांग्रेसजनों को उपकृत करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति शतरंज की चाल है, कब किसे मारना है, यह राजनेता अच्छी तरह से जानते हैं।
छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद विद्याचरण के समर्थकों के द्वारा स्थापित एक संस्था है, जिसने छत्तीसगढ़ के लिए लम्बा आंदोलन किया है। यहां पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम रखा गया, जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को आमंत्रित किया गया।
