आज से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया अपना टाइटल बचाने उतरी है। अब तक दुनिया की कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी है।
पहली चुनौती अमेरिका की है, वहीं अमेरिका जिसने पिछले वर्ल्ड कप में रोहित-कोहली की मौजूदगी वाली टीम इंडिया के पसीने छुड़ा दिए थे। टीम में महज 4 प्लेयर्स ऐसे हैं, जो अमेरिका में जन्मे हैं। 11 प्लेयर बाहर से आए हैं।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर लेफ्टी पेसर सौरभ नेत्रावलकर भारतीय बैटर्स के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। उन्होंने पिछले मैच में रोहित और कोहली को पावरप्ले के अंदर पवेलियन भेजा था।
भारत ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद कोई सीरीज नहीं गंवाई
हालिया फार्म में भारतीय टीम का कोई सामी नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया ने 16 दिन पहले रायपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन का टारगेट महज 15.2 ओवर में चेज कर लिया था।
भारतीय टीम ने पिछले टी-20 वर्ल्डकप के बाद से कोई भी टी-20 सीरीज नहीं गंवाई है। उसने 8 टीमों के खिलाफ बाइलैटरल सीरीज खेली हैं, इनमें से 4 विपक्षी टीम के घर में खेली गई हैं। मैच रिकॉर्ड की बात करें तो टीम ने 34 में से 25 मैचों में जीत हासिल की है। उसे केवल 6 मैचों में हार मिली। एक मैच टाई हुआ और 2 मैच नो रिजल्ट रहे।
दूसरी ओर UAS ने पिछले साल ओमान के साथ 3 मैचों की सीरीज खेली थी। जिसमें उसे जीत मिली। टीम ने वर्ल्ड कप होस्ट करने के बाद नेपाल से भी 3 मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में अमेरिकी टीम को 2-1 की पराजय झेलनी पड़ी थी। टीम ने 6 मैच में से 3 मैच जीते हैं, जबकि 2 में उसे हार मिली। एक मैच टाई रहा था।
पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।
USA: सैतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।
कहां देख सकते हैं मैच इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स में होगी। इसे जियो हॉटस्टार में भी देखा जा सकेगा।
