बिलासपुर। शहर में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ प्रभावशाली और रसूखदार युवकों ने बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर अपनी लग्जरी कारों को बीच सड़क में खड़ा कर ट्रैफिक जाम कर दिया। इस दौरान युवकों ने फोटो शूट और वीडियो शूटिंग भी करवाई, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया था।
बलौदाबाजार अमेजन कार्यालय में गांजा से भरा पार्सल बरामद, एक और आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, वेदांश शर्मा ने हाल ही में दो नई महंगी लग्जरी कारें खरीदी थीं। इसी खुशी में वह अपने दोस्तों के साथ शहर के टोयोटा शोरूम पहुंचा, जहां उसने पोज बनवाकर वीडियो शूट कराया। बाद में सभी युवा रात में हाईवे पर निकल गए और वहीं दो नई कारें और दोस्तों की अन्य कारों को बीच सड़क पर खड़ा कर लाइटिंग में फोटो और वीडियो शूट कराना शुरू किया।
PoK में देखा गया मसूद अजहर, पाकिस्तान का झूठ फिर हुआ बेनकाब
हैरानी की बात यह रही कि हाईवे के बीचोंबीच खड़ी इन गाड़ियों की वजह से भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई, लेकिन वहां मौजूद किसी राहगीर या चालक ने उन युवकों को रोकने की हिम्मत नहीं की। बताया जा रहा है कि शूटिंग के लिए बाकायदा स्टूडियो से कैमरामैन और ड्रोन भी बुलाया गया था, ताकि हाई क्वालिटी में वीडियो बनाया जा सके।
इस पूरे घटनाक्रम का रील बनाकर वेदांश शर्मा ने इसे अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर किया था। लेकिन जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ और लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू किए, तत्काल प्रभाव से वह सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया गया। हालांकि अब भी वीडियो अन्य यूजर्स के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस और प्रशासन की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर आम लोगों ने युवकों की इस गैरजिम्मेदाराना हरकत की जमकर निंदा की है। लोगों का कहना है कि रसूख के दम पर नियमों की धज्जियां उड़ाना कानून का मजाक बनाना है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
