नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें छह नक्सली मारे गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।
मनरेगा से प्राकृतिक संतुलन की ओर एक सशक्त पहल, दारापाल की कच्चा घाटी में कंटूर ट्रेंच निर्माण से किसानों को मिल रहा लाभ
हथियारों का जखीरा बरामद
मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा AK-47, SLR राइफलें, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। सुरक्षाबलों का कहना है कि यह ऑपरेशन एक बड़ी सफलता है।
अभियान अब भी जारी
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि अभियान अभी भी जारी है और इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि अन्य छिपे हुए नक्सलियों की तलाश की जा सके।
