अंबिकापुर। उपसंचालक रोजगार ने जानकारी दी है कि भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in और http://www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जारी सूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष), जनरल तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन ड्यूटी अग्निवीर, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के पदों के साथ-साथ स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा के पदों पर भी नियुक्ति की कार्यवाही की जाएगी।
भर्ती रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता पदानुसार 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। विस्तृत पात्रता एवं अन्य शर्तों की जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
सूचना के अनुसार ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 के मध्य आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
