रायपुर। रायपुर में टेरर फं डिंग को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नक्सल विरोधी कार्रवाई को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। अब प्रवर्तन निदेशालय (श्वष्ठ) भी नक्सलियों के खिलाफ चल रहे संयुक्त अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
बैठक में प्लान आॅफ एक्शन टू नक्सल पर चर्चा की गई। इसमें छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ढ्ढत्र और ष्ठढ्ढत्र स्तर के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान श्वष्ठ और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (हृढ्ढ्र) के अफसरों ने हाल ही में टेरर फंडिंग से जुड़े मामलों में हुई खुलासों को साझा किया। बैठक में दोनों एजेंसियों के संयुक्त आॅपरेशन को प्रभावी बनाने पर सहमति बनी।
बैठक का नेतृत्व खुफिया ब्यूरो (ढ्ढक्च) के स्पेशल डायरेक्टर ऋत्विक रूद्र ने किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बैठक के बाद कहा कि अगर किसी मामले में वित्तीय लेनदेन की जानकारी सामने आती है, तो श्वष्ठ को जांच का जिम्मा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नक्सलियों के शहरी, कानूनी, आर्थिक और ग्रामीण नेटवर्क पर सभी एजेंसियां एकसाथ काम कर रही हैं। इस संयुक्त रणनीति के तहत अब नक्सलियों की फंडिंग के स्रोतों पर सीधा प्रहार करने की योजना है, जिससे उनके नेटवर्क को कमजोर किया जा सके।
नक्सल विरोधी अभियान में अब ईडी भी होगी शामिल, टेरर फं डिंग पर जोर
Related Posts
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
