ट्रू सोल्जर रायपुर
कोई दुर्घटना बता कर नहीं होती और इंसान के लिये नया रक्त बनाया भी नहीं जा सकता….. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लगातार समाज सेवी संस्थाये एवं रायपुर ट्रैफिक पुलिस सड़क में अनुशासन लाने हेतु स्कूल, कॉलेज एवम कोचिंग क्लासेस में ट्रैफिक क्लास लेते आ रहे हैं ।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के मकसद से सुरक्षित भव: फाऊंडेशन एवं ट्रैफिक पुलिस रायपुर लगातार प्रयासरत रही है । इसी कड़ी में दिनांक 31 जुलाई 2025 को महावीर हाई सेकंडरी स्कूल, गुढ्यारी, में सुरक्षित भव: फाउंडेशन एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में ट्रैफिक क्लास का आयोजन किया गया । महावीर स्कूल के 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को जो कि अपने वाहनों में लाइसेंस और बगैर लाइसेंस के वाहन चलते हे, उन्हें सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के साथ विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई । इस सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में रायपुर ट्रैफिक पुलिस डीएसपी सतीश ठाकुर, यातायात प्रशिक्षक श्री टी.के. भुई , सहयोगी सहदेव वर्मा एवं सुरक्षित भव: फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. संदीप धूपड ने उन सभी छात्र-छात्राओं से बातचीत के माध्यम से सड़क मार्ग इस्तेमाल करने एवम विभिन्न यातायात नियमों की जानकारी दी गई, जैसे: हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों को लाभ, गति सीमा का पालन के बने नियम, पैदल सड़क पार करने के नियम, मोबाइल का वाहन चलाते समय प्रयोग उपरांत हो रहे सड़क दुर्घटनाएं के आंकड़े, विशेष रूप से, सभी विद्यार्थियों को एक इमरजेंसी कार्ड निशुल्क वितरित किया गया, जो आपातकालीन स्थिति में बहुत उपयोगी रहेगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर महावीर स्कूल के प्रचार्य टी .के. देवांगन, विभिन्न कक्षा के टीचर्स तथा फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य ट्रैफिक जॉकी पल्लवी यादव, विजय लहरे और जितेन्द्र सेठिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था, ताकि बढ़ते सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। इस कार्यक्रम के अंत में सड़क सुरक्षा संबंधित विभिन्न सड़क मार्ग चिन्ह पोस्टर को उनके अर्थ बताने उपरांत स्कूल के नोटिस बोर्ड में लगवाया गया ताकि आते जाते बच्चे उसे देखे और जागरूक हो।
कोई दुर्घटना बता कर नहीं होती और खून बनाया नहीं जा सकता… दुर्घटना से बचने ट्रैफिक रूल्स फॉलो करें
Related Posts
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
