अभनपुर/महासमुंद। नवा रायपुर स्थित रावतपुरा यूनिवर्सिटी के पास सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार को सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर सड़क पर गिरा और उसकी मौके पर ही जान चली गई।
माला बेचने वाली मोनालिसा बनी फिल्म की हीरोइन, ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से करेंगी डेब्यू
मृतक की पहचान 22 वर्षीय नंदू यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम नवागांव (ल), गोबरा नवापारा क्षेत्र का निवासी था। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे।
सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत करने में जुट गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस अब पिकअप चालक की तलाश कर रही है, जो घटना के बाद फरार हो गया। हादसे से इलाके में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है।
