बलरामपुर। सामरी विधानसभा की विधायक उदधेश्वरी पैकरा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे पारंपरिक वेशभूषा में अपने पैतृक गांव भगवतपुर के खेत में धान की रोपाई करती नजर आ रही हैं। खास बात यह रही कि विधायक केवल खेत में काम ही नहीं कर रहीं थीं, बल्कि लोक संस्कृति की मिठास घोलते हुए छत्तीसगढ़ी लोकगीत भी गुनगुना रही थीं।
सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ के स्वागत में शामिल होंगी ज्योत्सना महंत, 151 महिलाएं करेंगी महामंगल आरती
गांव की महिलाओं के साथ कदम मिलाते हुए विधायक पैकरा ने खेत में उतरकर धान की बिचाई की और ग्रामीणों को यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि सिर्फ मंच पर भाषण देने के लिए नहीं, बल्कि हर सुख-दुख और मेहनत के पल में जनता के साथ खड़े होने चाहिए।
ग्रामीणों ने बताया कि विधायक पैकरा अक्सर अपने क्षेत्र में लोगों से सीधे संवाद करती हैं और हर मौके पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती हैं। खेत में काम के दौरान उनकी सादगी और आत्मीयता ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। वीडियो में उनकी सहजता और अपनापन साफ झलकता है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग विधायक के ज़मीनी जुड़ाव और सरल स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह दृश्य न केवल एक जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपराओं से उनके गहरे जुड़ाव को भी उजागर करता है।
