गुरुर। कारगिल युद्ध के वास्तविक नायक एवं कांकेर जिले के प्रतिष्ठित सैनिक परिवार के मुखिया, पूर्व सैनिक ऑर्डिनरी कैप्टन जगमोहन साहू अब छत्तीसगढ़ी फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। वे आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म “राजा सुपरस्टार” में पुलिस अधीक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म के निर्देशक संतोष ठाकुर हैं। फिल्म में मुख्य अभिनेता नितिन दुबे एवं नायिका एल्फा घोष हैं। देश की सेवा में कारगिल युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभा चुके कैप्टन जगमोहन साहू का फिल्म में चयन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि पर नव युवा जन जागरण एवं प्रयास क्लब, भिरई के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
