भाटापारा। भाटापारा अनुविभाग के अंतर्गत थाना क्षेत्रों में जुआ, सट्टा, शराब और ड्रग्स जैसे आपराधिक गतिविधियों का बोलबाला है। इन अपराधों पर पुलिस की कार्रवाई या तो नगण्य है या फिर उस पर संदेह किया जा रहा है। पत्रकारों का आरोप है कि जब भी पुलिस कोई कार्रवाई करती है, तो उसकी जानकारी मीडियाकर्मियों को नहीं दी जाती या जानबूझकर देरी की जाती है।
हिस्ट्रीशीटर रोहित और वीरेन्द्र तोमर पर कसा पुलिस का शिकंजा, रोहित की पत्नी भावना तोमर गिरफ्तार
इस रवैये को लेकर मीडियाकर्मियों में गहरा असंतोष है। उनका कहना है कि पुलिस की गतिविधियों की सूचना देने में जानबूझकर टालमटोल की जाती है, जिससे निष्पक्ष खबर देना मुश्किल हो रहा है। वहीं, थानों में फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें आम हो गई हैं। पत्रकारों का मानना है कि पुलिस का यह व्यवहार मीडिया और पुलिस के बीच संवाद में बाधा बनता जा रहा है, जिससे वे सहयोग नहीं कर पा रहे हैं।
GST अफसर बनकर टैक्स घोटाला करने वाले अनिल गुप्ता की रिमांड बढ़ी, CBI करेगी पूछताछ
इसी नाराजगी को लेकर पत्रकारों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसिंह सिदार और डीएसपी तारेश साहू को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाए और मीडियाकर्मियों के साथ पारदर्शिता बरती जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर स्थिति में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो पत्रकार धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
अधिकारियों ने पत्रकारों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही पुलिस व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा और मीडियाकर्मियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। फिलहाल, पत्रकारों की यह पहल पुलिस प्रशासन के लिए एक चेतावनी के रूप में देखी जा रही है।
