मुंबई। टीवी के मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही थीं कि दिलीप जोशी ने 45 दिनों में 16 किलो वजन कम कर लिया है। अब एक्टर ने खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है।
रायपुर में आकाशीय बिजली का कहर, मोबाइल पर गेम खेल रहे युवक की मौत
हाल ही में एक अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर पहुंचे दिलीप जोशी से जब फोटोग्राफर्स ने वजन घटाने को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया, “अरे 1992 में किया था भाई, अभी किसी ने सोशल मीडिया पर चला दिया यार।” दिलीप जोशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनके इस अंदाज़ को खूब पसंद कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप जोशी ने बिना जिम जाए सिर्फ डाइट कंट्रोल और नियमित दिनचर्या के जरिए वजन घटाया है। 57 वर्षीय एक्टर ने अपने इस बदलाव का श्रेय अनुशासन और जीवनशैली में लाए बदलाव को दिया है। उनके ट्रांसफॉर्मेशन से प्रशंसक काफी प्रभावित हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।
दिलीप जोशी ना केवल छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दे पर भी कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ और ‘खिलाड़ी 420’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। फिलहाल वे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल के किरदार से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
