कसडोल। इंदिरा कॉलोनी कसडोल में पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 जून 2025 की सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब ग्राम सर्वा निवासी 35 वर्षीय उमेंद्र जायसवाल ने अपनी पत्नी डालेश्वर जायसवाल के सिर पर लोहे की पाइप से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।
पीड़िता की मां रेवती बाई जायसवाल की शिकायत पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 385/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने पत्नी को जान से मारने की नीयत से हमला किया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी को 7 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
आरोपी: उमेंद्र जायसवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सर्वा, थाना कसडोल.
