बिलासपुर
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आयकर विभाग की कार्रवाई सुर्खियों में है। सोमवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में एक साथ करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई बिलासपुर समेत अन्य जिलों में की गई है।
सानिया मिर्जा के बाद अब सायना नेहवाल का रिश्ता टूटा, पति पी कश्यप से अलग होने का ऐलान, सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट…
सूत्रों के अनुसार, यह पूरा मामला साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) से जुड़ी एक शिकायत से संबंधित है। इसी शिकायत के आधार पर आयकर विभाग की टीमें सक्रिय हुईं और कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। छापेमारी की यह कार्रवाई कर चोरी और आर्थिक अनियमितताओं की आशंका के चलते की जा रही है।
फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन संबंधित ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच जारी है। इस कार्रवाई से कारोबारियों और संबंधित संस्थानों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
