रायपुर। राजधानी रायपुर के गंगानगर और गोवर्धन नगर सहित कई क्षेत्रों में 15 जुलाई को सुबह पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर निगम के जोन क्रमांक 1 अंतर्गत आने वाले 32 लाख लीटर क्षमता वाले जलागार का पुराना वॉल्व खराब हो गया है, जिसकी मरम्मत और प्रतिस्थापन का कार्य किया जा रहा है। इसी कारण इन क्षेत्रों में नियमित जल वितरण सेवा अस्थायी रूप से रोकी गई है।
सूने मकान से 21 लाख के जेवर और नगदी की चोरी, सरगुजा में दहशत का माहौल
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, गंगानगर-गोवर्धन नगर जलागार में लगे पुराने वॉल्व को हटाकर नया वॉल्व लगाया जा रहा है। यह कार्य सोमवार शाम से ही शुरू कर दिया गया था, जिसके चलते 14 जुलाई को संध्या कालीन पेयजल आपूर्ति पहले ही बाधित रही। अब 15 जुलाई की सुबह की आपूर्ति भी प्रभावित रहेगी। निगम ने स्पष्ट किया है कि नया वॉल्व लगाए जाने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था पुनः सामान्य कर दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ के उत्तर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ का खतरा बढ़ा
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
इस तकनीकी कार्य के चलते गंगानगर, गोवर्धन नगर जलागार से जुड़े गोंदवारा बस्ती (वार्ड क्रमांक 3), सरदार टिंबर मार्केट, न्यू गोंदवारा, बिहारी मोहल्ला, न्यू आनंद नगर, रामेश्वर नगर और केबिन पारा जैसे इलाकों में मंगलवार सुबह जल आपूर्ति ठप रहेगी।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस असुविधा को देखते हुए पानी का संग्रहण पहले से कर लें और अनावश्यक जल उपयोग से बचें। साथ ही कार्य की पूर्णता के बाद पेयजल सेवा बहाल कर दी जाएगी।
नगर निगम की तकनीकी टीम कार्य की निगरानी में जुटी हुई है और प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु की जा सके।
