जांजगीर-चांपा। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने शिवरीनारायण थाना का दौरा कर नवनिर्मित पुलिस बैरक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने फीता काटकर औपचारिक रूप से इस नव निर्मित भवन को पुलिस बल को समर्पित किया। उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. शुक्ला ने बैरक की निर्माण गुणवत्तापूर्ण डिज़ाइन और इसमें दी गई सुविधाओं की सराहना की।
बूढ़ा महादेव मंदिर में महिला श्रद्धालु के पर्स से नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
उन्होंने कहा कि यह बैरक पुलिसकर्मियों को आराम दायक ठहराव और बेहतर कार्यक्षमता प्रदान करेगा,जिससे कानून व्यवस्था को बनाए रखने में और अधिक सहयोग मिलेगा। डॉ.शुक्ला ने बताया कि पुलिस बल को बेहतर सुविधाएं देना आज की आवश्यकता है,विशेषकर उन पुलिस कर्मियों के लिए जो दूरदराज़ इलाकों में ड्यूटी करते हैं,उनके लिए ऐसी संरचनाएं न केवल मनोबल बढ़ाती हैं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण संसाधन बताते हुए कहा कि इससे जवानों को एक संरचित और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात प्ळ डॉ. शुक्ला ने नगर के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से भेंट की।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था नागरिकों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम को लेकर गंभीर चर्चा की। उन्होंने खास तौर पर नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर ब्ब्ज्ट कैमरे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने कहा ष्आज के दौर में तकनीक अपराध रोकथाम का एक अहम हथियार बन चुकी है। ब्ब्ज्ट कैमरे अपराधियों की पहचान,गतिविधियों की निगरानी और सबूत जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि हर सार्वजनिक स्थल पर निगरानी रखी जाए,तो अपराध दर में निश्चित रूप से गिरावट आएगी।आईजी डॉ.शुक्ला की इस अपील के समर्थन में स्थानीय प्रशासन ने जानकारी दी कि नगर में कुल 30 सीसीटीवी कैमरे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 11 कैमरे नगर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगाए जा चुके हैं। इन कैमरों की मदद से ट्रैफिक नियंत्रण,संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और आपराधिक घटनाओं की जांच में सहायता मिल रही है।
इस अवसर पर शिवरीनारायण थाना प्रभारी,जिले के वरिष्ठ अधिकारी जनप्रतिनिधि,नगर पंचायत अध्यक्ष और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने प्ळ की पहल की सराहना करते हुए इस दिशा में सहयोग का भरोसा दिलाया। जनप्रतिनिधियों ने भी आश्वस्त किया कि नगर को सुरक्षित बनाने के लिए ब्ब्ज्ट योजना को शीघ्र ही पूर्ण रूप दिया जाएगा।डॉ. शुक्ला के इस दौरे से स्पष्ट है कि पुलिस प्रशासन न केवल अपने आंतरिक ढांचे को मजबूत कर रहा है,बल्कि तकनीकी सहयोग और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में भी लगातार काम कर रहा है। उनका यह प्रयास निश्चित रूप से जनता के विश्वास को बढ़ाएगा और एक सुरक्षित समाज की ओर कदम बढ़ाएगा। इसके अलावा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा की कार्यों को लेकर उन्हें प्रशंसनीय किया और कहा आगे इसी तरह से लागतार कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखे और हर अपराधों को नियंत्रित रखने कहा।
इस बीच जिला के पुलिस अधीक्षक विजय पांडे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप,एसडीओपी चांपा यदुमणि सिदार,भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला,नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत संजीव बंजारे,अंकुर गोयल,विनोद शर्मा प्रकाश बंसल(बिल्लू)गौरव केशरवानी,पिंटू भट्ट,ललित कश्यप मौजूद रहे।
फोटो प्रेषित है(01-बैरक का उद्घाटन करते आईजी संजीव शुक्ला)
