रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे रायपुर-राजिम मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की ये तस्वीरें न केवल दिल दहला देने वाली हैं, बल्कि तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत भी बयां कर रही हैं।
जल आपूर्ति पर असर: रायपुर के कई इलाकों में कल सुबह नहीं आएगा पानी, वॉल्व बदलने का काम जारी
यह दर्दनाक हादसा कुर्रा गांव के पास हुआ, जहां आमने-सामने आ रही दो बाइकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बाइक पर दो युवक सवार थे और दूसरी बाइक पर तीन लोग। टक्कर में पीछे बैठे तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
छत्तीसगढ़ के उत्तर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ का खतरा बढ़ा
हादसे की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।
वहीं, दोनों मृतकों के शवों को गोबरा नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चीरघर में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।
