छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार हाईवा और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई है, वहीं दूसरे गाड़ी के ड्राइवर की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला मार्ग पर दोपहर 1 बजे हुई।
DSP सुशांतो बनर्जी के मुताबिक, जहां हादसा हुआ कुरकुट नाला का पुल संकरा है। दोनों गाड़ी के ड्राइवर ने अनुमान लगाया कि वे पहले गाड़ी निकाल लेंगे। लेकिन स्पीड कंट्रोल नहीं होने के कारण दोनों की भिंड़त हुई। 3 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। केबिन में फंसे ड्राइवर के जले शव को बाहर निकाला गया।
गाड़ियों में सरिया और कोयला लोड था
जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक जामपाली माइंस से बालोद रेल्वे साइडिंग तक कोयला लेकर जा रही थी। दूसरी हाईवा में सरिया लोड था। वह बालोद से जामपाली की ओर जा रही थी।
दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों ने पहले गाड़ी निकालने के चक्कर में आमने -सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, कुछ ही मिनटों में दोनों गाड़ियों में आग लग गई। दोनों वाहनों के ड्राइवर केबिन में अंदर फंस गए थे। उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
इनमें ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दूसरे ड्राइवर की स्थिति आग पूरी तरह बुझने के बाद स्पष्ट होगी। मृतक की पहचान कमल प्रसाद के रुप में हुई है। वह विपुल कंपनी में कार्यरत था।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। जली गाड़ियों को हटाकर पुल से आवागमन शुरू कर दिया गया है।
दूर तक दिखा धुआं, सड़क पर लगा जाम
हादसे के बाद दूर-दूर तक धुआं दिखाई दे रहा था। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका।
घटना के चलते रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आग पर पूरी तरह से अभी भी काबू नहीं पाया सका है।
सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं थी। आग पर काबू पाने के लिए 3 ये ज्यादा दमकल वाहनों की मदद ली गई थी।
