सक्ती।जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों की नाराजगी सामने आई है। जिले के विभिन्न हिस्सों में किसानों ने सड़कों पर उतरकर चक्का जाम किया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
किसानों का कहना है कि धान खरीदी केंद्रों में तय उम्मीद के मुताबिक धान की खरीदी नहीं हो पा रही है। इसी वजह से कई खरीदी केंद्रों के सामने किसानों ने एकत्र होकर विरोध दर्ज कराया। किसानों के अनुसार, धान खरीदी के अंतिम चरण में प्रक्रिया और नियमों को लेकर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ किसानों का यह भी कहना है कि टोकन जारी होने के बावजूद पूरी मात्रा में धान नहीं लिया जा रहा, जिससे वे असमंजस की स्थिति में हैं। चक्का जाम के कारण आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़कों पर आवागमन बाधित होने से स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
