गुरुर। गुरुर ब्लॉक के अंतर्गत बच्चा ग्राम पंचायत के नारागांव में मंगलवार को आवारा कुत्तों के आतंक से हड़कंप मच गया। एक ही दिन में गांव के आठ लोग कुत्तों के काटने की घटना का शिकार हुए और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीणों ने घायलों को गुरुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में डर का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिए तत्काल कदम उठाने और प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
