रायगढ़। ग्राम गैतरा में सरपंच पर हुए चाकू हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 14 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे की है, जब ग्राम उपसरपंच सुखराम यादव और सरपंच भागीरथी कुर्रे आरोपी को समझाने गए थे।
सिमगा हमले का आखिरी आरोपी भी गिरफ्त में, सभी आरोपी पकड़े गए
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरपंच और उपसरपंच अपने गांव के युवक साहिल वर्मा को घर में शराब रखने और बेचने से मना करने गए थे। इसी दौरान साहिल वर्मा ने गाली-गलौज करते हुए सरपंच को जान से मारने की धमकी दी और फिर अचानक अपने पास रखे चाकू से पेट पर हमला कर दिया। हमले में सरपंच भागीरथी कुर्रे को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
नियम तोड़ा तो जुर्माना भुगता: 10 वाहन चालकों पर कोर्ट ने कसा शिकंजा, 1.06 लाख का लगाया जुर्माना
उपसरपंच सुखराम यादव की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 679/2025 के तहत धारा 296, 351(2), 109 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल वर्मा को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
