राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम के समीप ग्राम पितईबंद का पंचायत भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। रख-रखाव के अभाव में यह भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। भवन की छत से सीमेंट गिर रहा है। दीवारें भी कमजोर हो गई है। पंचायत भवन काफी कमजोर हो गया है।
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की दबिश, SECL से जुड़ी शिकायत पर कार्रवाई
सरपंच सहदेव बंजारे ने इसकी शिकायत सम्बंधित अधिकारियों से की। पर वे उन्होंने भी बजट की कमी का रोना रोकर इस मामले से पल्ला झाड़ लिया। इस जर्जर भवन में वर्तमान में पंचायत की गतिविधियां संचालित करने को मजबूर है। इस भवन में पंच और ग्रामीण भी आने से डरते है। सरपंच ने इस समस्या को लेकर स्थानीय विधायक , एस डी एम राजिम,जिलाधिकारी गरियाबंद से भी अवगत कराया गया है ।
वर्तमान भवन 20 साल पुराना
सरपंच ने बताया कि अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान भवन 20 साल पुराना है, और नियमानुसार तक 30 साल से पहले किसी भी नये भवन के निर्माण की अनुमति नही मिल सकती है। पितईबंद के सरपंच ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि कम-से-कम भवन का रिपेयरिंग के लिये ही करवा दिया जाये ! जिससे भवन की आयु बढ़ जायेगी, और पंचायत को संचालित फिलहाल निर्विघ्न किया जा सके ।
भवन की छत से लगातार सीमेंट और मलबा गिर रहा है, दीवारों में दरारें साफ नजर आ रही हैं। ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि भी इस भवन में आने से घबरा रहे हैं।
