उतई। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ उतई के तत्वावधान में मिनीमाता चौक, डूमरडीह उतई में सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम रोकथाम विषय पर भी विशेष जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा थे। अध्यक्षता नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष सरस्वती नरेंद्र साहू ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप कुमार लकड़ा एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख उपस्थित रहे।
विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, ग्राम पंचायत डूमरडीह सरपंच धर्मेंद्र बंजारे, सांसद प्रतिनिधि मोरजध्वज वर्मा, जिला अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति दुर्ग जागेश्वर साहू, वरिष्ठ समाजसेवी राज ढीढी, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति उतई फत्तेलाल वर्मा एवं अजय क्षत्रिय मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मिनीमाता की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। डूमरडीह पूर्व माध्यमिक शाला के स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसके पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत उतई के पार्षदगण, डूमरडीह पंचायत के पंचगण सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों को निशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए। हेलमेट प्राप्त कर लोगों में विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया तथा अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के जिला अध्यक्ष ललित साहू, ब्लॉक अध्यक्ष धनश्याम गजपाल, जिला सचिव रोशन सिंह बंभोले, ब्लॉक महासचिव नवल किशोर, जिला महासचिव ईश्वर साहू, जिला सह सचिव लेखराम सोनवानी, शैलेन्द्र साहू, दिनेश पुरवार, देवेंद्र पटेल, पीलेश्वर साहू, संजय साहू एवं उदय साहू सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
