बीजापुर। जिले के पीलूर गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में शिक्षा दूत विनोद मडे की हत्या कर दी।
दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खुली, किसी ने लिखी गर्लफ्रेंड से शादी हो जाए, किसी ने नौकरी की मांगी मन्नत
सूत्रों के अनुसार, यह वारदात गांव के जंगल इलाके में अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से शिक्षा दूत के रूप में कार्यरत था। हालांकि, इस मामले की अभी तक प्रशासनिक तौर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सुरक्षा बलों की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। इस निर्मम हत्या से एक बार फिर नक्सली हिंसा के खिलाफ आक्रोश उभर रहा है।
