रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर क्षेत्र के बिरोदा गांव में मंगलवार रात बुजुर्ग पति-पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद एसपी, एएसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
भाटापारा में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से पहुंचे थे आरोपी, मोबाइल लूटकर हुए थे फरार
पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में मामला पूर्व नियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
फिलहाल हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश जारी है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
इस दोहरे हत्याकांड से गांव के लोग दहशत में हैं, और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
