कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबे समय से संचालित हो रहे जुए के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चैतुरगढ़ पहाड़ में जुआ खेलने की गुप्त सूचना पर कोरबा पुलिस की स्पेशल टास्क टीम ने फिल्मी अंदाज में दबिश दी और मौके पर 15 लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन को लेकर हंगामा, विपक्ष का वॉक आउट
इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये नकद, 18 मोटरसाइकिलें और एक कार जब्त की है। इलाके में अचानक हुई इस छापेमारी से जुआरियों में हड़कंप मच गया।
इस ऑपरेशन को कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जबकि कोरबा पुलिस अधीक्षक की विशेष टास्क टीम ने मुख्य भूमिका निभाई।
पीलूर गांव में नक्सलियों की बर्बरता, पुलिस मुखबिरी के शक में शिक्षा दूत की हत्या
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।
कोरबा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई ने न केवल जुआरियों में खौफ पैदा किया है, बल्कि पुलिस की सक्रियता और तत्परता को भी उजागर किया है। पुलिस का कहना है कि जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
