नई दिल्ली. मार्च का महीना खत्म होने वाला है. आज से चौथे दिन नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा. नए फाइनेंशियल ईयर के पहले महीने यानी अप्रैल 2026 में बैंकों में अच्छी-खासे अवकाश रहेंगे और पूरी महीने में 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इसलिए अगर आप अप्रैल के महीने में बैंक जाकर कोई बड़ा काम निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, अगले महीने रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा कुछ त्योहारों और खास दिवसों की वजह से बैंकों में 14 दिन अवकाश रहेगा.
महीने की पहली ही तारीख यानी 1 अप्रैल को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, बैंक के कर्मचारी ऑफिस में मौजूद रहेंगे लेकिन वे जनता के लिए कोई काम नहीं करेंगे. यह दिन बैंकों की सालाना अकाउंट क्लोजिंग (Annual Closing) के लिए सुरक्षित होता है. इस दिन चेक क्लियरिंग या काउंटर पर कैश जमा करने जैसे काम नहीं हो पाएंगे.
अप्रैल 2026 बैंक अवकाश लिस्ट
1. 1 अप्रैल (बुधवार): एनुअल क्लोजिंग के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
2. 2 अप्रैल (गुरुवार): पुण्य गुरुवार के मौके पर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
3. 3 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे पर पूरे देश में बैंक अवकाश.
4. 5 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में रविवार का साप्ताहिक अवकाश.
5. 11 अप्रैल (शनिवार) : महीने का दूसरा शनिवार की छुट्टी.
6. 12 अप्रैल (रविवार): सभी बैंकों में संडे की छुट्टी रहेगी.
7. 14 अप्रैल (मंगलवार): डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/महा विशुव संक्रांति/बिजू/बुइसू महोत्सव/तमिल नव वर्ष दिवस/बोहाग बिहू/चिराओबा/बैसाखी के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
8. 15 अप्रैल (बुधवार): बंगाली नववर्ष दिवस (नबाबरशा)/बोहाग बिहू/विशु/हिमाचल दिवस – अगरतला, गुवाहाटी, ईटानगर, कोच्चि, कोलकाता, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
9. 16 अप्रैल (गुरुवार): बोहाग बिहू के मौके पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.
10. 19 अप्रैल (रविवार): देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी.
11. 20 अप्रैल (सोमवार): बसव जयंती / अक्षय तृतीया के मौके पर बेंगलुरु समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
12. 21 अप्रैल (मंगलवार): गारिया पूजा के मौके पर अगरतला के बैंकों में छुट्टी रहेगी.
13. 25 अप्रैल (शनिवार): महीना का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
14. 26 अप्रैल (रविवार): देश के सभी बैंकों में रविवार का साप्ताहिक अवकाश.
डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू
छुट्टी वाले दिन बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग चालू रहेगी. UPI और मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से आप पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं. एटीएम से कैश निकाल सकते हैं और इंटरनेट बैंकिंग का यूज कर एफडी खोलने सकते हैं और बिल भुगतान कर सकते हैं.
