आज के समय में बढ़ती महंगाई और किराए की ऊंची कीमतें लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी हैं. खासकर बड़े शहरों में रहने वाले लोगों के लिए हर महीने भारी किराया देना आसान नहीं होता. लेकिन अमेरिका के एक कपल ने इस समस्या का ऐसा अनोखा हल निकाला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. उन्होंने किराए का घर छोड़कर होटल को ही अपना बसेरा बना लिया और हैरानी की बात ये है कि इससे उनकी अच्छी-खासी बचत भी होने लगी, जिसने सभी को हैरान कर दिया.
दरअसल, न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, यह कहानी है मरांडा बोवर्स (47) और उनके पति जॉन (40) की, जो पहले फ्लोरिडा के पेंसाकोला (Pensacola) शहर में एक बड़े किराए के घर में रहते थे. वो उस गर का हर महीने करीब $2,300 (लगभग 1.9 लाख रुपये) किराया देते थे. शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे यह खर्च उनके लिए भारी पड़ने लगा. साल 2023 में उनकी जिंदगी ने अचानक बड़ा मोड़ लिया. जॉन के साथ एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें उनका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया. इस वजह से वह काम नहीं कर पा रहे थे. इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनकी पत्नी मरांडा पर आ गई, जो एक क्लीनिंग बिजनेस चलाती हैं. ऐसे हालात में महंगा किराया देना उनके लिए मुश्किल हो रहा था.
होटल में शिफ्ट होकर लिया बड़ा फैसला
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, स्थिति को संभालने के लिए कपल ने नवंबर 2023 में एक बड़ा और अलग फैसला लिया. उन्होंने किराए का घर छोड़ दिया और एक होटल में रहने का फैसला किया. सुनने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन उनके लिए यह कदम फायदेमंद साबित हुआ. होटल में रहने का खर्च लगभग $307(लगभग 29 हजार रुपये) प्रति सप्ताह है, जिसमें बिजली, पानी, इंटरनेट और पार्किंग जैसी सभी सुविधाएं शामिल हैं. इस तरह उन्हें अलग-अलग बिल भरने की चिंता नहीं रहती. सबसे खास बात यह है कि इस फैसले से वे सालाना करीब $12,000 (लगभग 11 लाख रुपये) की बचत कर पा रहे हैं.

होटल रूम बना छोटा सा घर
इस कपल ने अपने होटल के कमरे को एक छोटे से घर की तरह सजा लिया है. उनके कमरे में 2-बर्नर स्टोव और फ्रिज वाला छोटा किचन है, जिससे वे खुद खाना बना लेते हैं और बाहर खाने का खर्च बचा लेते हैं. इसके अलावा उन्हें क्लीनिंग और लिनेन की सुविधा भी मिलती है, जिससे रोजमर्रा के काम आसान हो जाते हैं. उन्होंने अपने कमरे में एक छोटा सा वर्कस्पेस भी बना लिया है, जहां से मरांडा अपना काम संभाल लेती हैं.

सादगी भरी जिंदगी और बड़े सपने
अब यह कपल अपनी बचत का सही इस्तेमाल करने की फैसला बना रहा है. उनका सपना है कि वे भविष्य में जमीन खरीदें और एक टाइनी होम बनाकर उसमें रहें. इसके साथ ही वो ज्यादा घूमना-फिरना चाहते हैं और एक सिंपल, स्ट्रेस-फ्री लाइफ जीना चाहते हैं. मरांडा का कहना है कि अब वह महंगी और भागदौड़ भरी जिंदगी के बजाय सादगी में खुशी ढूंढ रहे हैं.