मुंगेली। इंदिरा केशव विप्र भवन में सर्व ब्राह्मण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी की पूजा-अर्चना एवं शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्व सौंपने पर भी सहमति बनी।
बैठक में विप्र भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। भवन में फाल्स सीलिंग, व्यवस्थित विद्युत फिटिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने पर भी जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त उपनयन संस्कार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में अंतिम निर्णय आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
बैठक के दौरान सर्व ब्राह्मण महिला परिषद का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती मंजुला शर्मा को महिला परिषद का अध्यक्ष तथा निधि पौराणिक को शहर अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में परिषद के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला सहित गिरीश शुक्ला, शैलेश पाठक, दुष्यंत दुबे, नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला, रामेश्वर तिवारी, आशीष मिश्रा, स्वतंत्र मिश्रा, सुनील पाठक, मनीष उपाध्याय, गणेश बाजपेयी, सौरभ बाजपेयी, मोहन उपाध्याय, सुनील पाण्डेय, राहुल पाठक, रविशंकर शर्मा, सुमित तिवारी, योगेश उपाध्याय, महेंद्र पाण्डेय, अजय तिवारी, अरविंद पाण्डेय, योगराज उपाध्याय, संतोष पाठक, सुरेश पाण्डेय, मनोज तिवारी, नवीन पाण्डेय, ऋषि पाण्डेय, नरेश कुमार शर्मा, छत्रपाल उपाध्याय, अविनाश तिवारी, ओमप्रकाश दीक्षित, प्रवीण सहित महिला विंग की श्रीमती प्रतिमा पाण्डेय, मंजुला शर्मा, निधि बाजपेयी, रानी मिश्रा, रजनी पाठक, कल्पना मिश्रा, निधि पौराणिक, ऋतु तिवारी, रजनी तिवारी, कुमुदिनी मिश्रा, सुषमा शर्मा, संगीता दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे।
