जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में आदतन जुआरी और उपद्रवी प्रवृत्ति के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।
चार माह की मासूम का शव घर के पीछे गड्ढे में मिला, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
मामला 3 जुलाई का है, जब कोटमीसोनार निवासी आशीष सिंह उर्फ अस्सू ठाकुर ने शराब के नशे में गांव के ही एक युवक बबलू केसर के साथ बिना वजह गाली-गलौच और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के आधार पर थाना अकलतरा में आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 506 (बी), (घ) व एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी।
भाटापारा पुलिस के रवैये से नाराज पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी
घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे पकड़ने के लिए अकलतरा पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना अकलतरा की टीम ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरीक्षक बी.एल. कोसरिया, आरक्षक गौकरण राय और सोमेश शर्मा ने सराहनीय भूमिका निभाई। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में भय पैदा करने का संदेश गया है।
