नई दिल्ली। भारत की दो मशहूर महिला खिलाड़ी जिन्होंने करोड़ों फैंस का दिल जीतते हुए लव मैरिज की थी, अब अपने वैवाहिक जीवन से अलग हो चुकी हैं। पहले टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और अब बैडमिंटन की शटलर क्वीन सायना नेहवाल ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। सायना ने सोशल मीडिया पर पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की बात साझा कर सभी को चौंका दिया।
171 हेक्टेयर क्षेत्र में एक लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य, अधिकारी ने कहा – वृक्षारोपण पौधे लगाना ही नहीं बल्कि जैव विविधता को वापस लाने की पहल भी
सानिया मिर्जा की शोएब मलिक से शादी और फिर तलाक की खबर के बाद अब सायना का अपने साथी खिलाड़ी पी कश्यप से अलग होना खेल जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। सायना और कश्यप की जोड़ी खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणास्त्रोत थी। दोनों ने हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में साथ ट्रेनिंग ली और कई सालों तक साथ रहने के बाद 2018 में शादी की थी।
अब 7 साल के इस रिश्ते के टूटने की खबर सायना ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी। उन्होंने लिखा, “कभी-कभी जिंदगी हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाती है। काफी सोच-विचार के बाद मैंने और कश्यप ने अलग होने का फैसला लिया है। हम दोनों ने एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और सुकून की राह चुनी है।”
सायना का यह संदेश भावनात्मक और व्यक्तिगत था, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते को सम्मानपूर्वक खत्म करने की बात कही। उनके इस फैसले ने फैंस को भावुक कर दिया है, लेकिन लोगों ने उनके साहस और स्पष्टता की सराहना भी की।
सायना नेहवाल भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में कांस्य पदक जीता और विश्व रैंकिंग में नंबर वन पायदान तक पहुंची। वहीं पी कश्यप भी देश के शीर्ष खिलाड़ियों में रहे हैं और 2014 के ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
इन दोनों की लव स्टोरी कभी प्रेरणा थी, लेकिन अब अलग होने की खबर उनके फैंस के लिए एक भावुक मोड़ बन गई है। खेल जगत और प्रशंसकों ने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
