गौरीशंकर गुप्ता /घरघोड़ा। घरघोड़ा नगर पंचायत में स्थित सैनिक हॉस्पिटल में 01-02-26 को नि:शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में मरीजों ने इस नि:शुल्क शिविर का लाभ लिया। जिसमें हमारे रायगढ़ से आए प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति-रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेन्द्र महिलांगे और डॉ. अनीश कुमार भगत ने 50 से 60 महिला रोग से सम्बंधित मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिये।
और डॉ. अजय कुमार राठिया व डॉ. नोबेल राठिया ने जनरल 40 से 50 मरीजों को लकवा, बी.पी., शुगर, कमजोरी, खुजली, पथरी, लम्बे समय से जोड़ों में हो रहे दर्द आदि बीमारियों का नि:शुल्क परामर्श दिये।
Read Also- विधायक भावना बोहरा के अथक प्रयासों से मिली बड़ी सफलता: रेंगाबोड़ व्यपवर्तन योजना के लिए 63.80 करोड़ रु. की मंजूरी, 8 गांवों के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ
(प्रत्येक रविवार को महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. राघवेन्द्र महिलांगे तथा डॉ. अनीश कुमार भगत सैनिक हॉस्पिटल घरघोड़ा में उपलब्ध रहेंगे, समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।)
इस शिविर में सैनिक हॉस्पिटल के संचालक और नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी, संजय महिलांगे एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ सावित्री राठिया, धारनी खुंटे, रितु साहू, सुस्मिता टोप्पो, भारती यादव, रविना यादव और लैब टेक्नीशियन दिगम्बर सारथी का विशेष सहयोग रहा।
